लिवर को हेल्दी रखना है तो इन 5 फूड्स का करें सेवन

लिवर को हेल्दी रखना है तो इन 5 फूड्स का करें सेवन

सेहतराग टीम

हमारे शरीर के सभी अंग बेहद जरूरी हैं। इसलिए सभी अंगों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। क्योंकि अगर शरीर का कोई भी अंग अस्वस्थ रहे तो कोई भी काम सही से नहीं हो पाता है। शरीर का एक अंग लिवर भी होता है जो काफी अहम माना जाता है। इसमें किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।

पढ़ें- कोविड मैनेजमेंट पर एम्स का प्रोटोकॉल क्या कहता है?

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारा जो मन होता है वो हम खाकर अपना पेट भर लेते हैं, लेकिन इस बात को भूल जाते हैं कि इसका इफेक्ट हमारे शरीर में मौजूद लिवर में भी पड़ेगा।

आपको बता दें कि लिवर आपके शरीर के दाएं हिस्से में होता है, उसका मुख्य काम है पाचन तंत्र से निकलने वाले ब्लड को शरीर के बाकी हिस्सों में जाने से पहले उसको फ़िल्टर करना। इसके अलावा लिवर शरीर के टॉक्सिक पदार्थों और केमिकल्स को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है। इसके अलावा लिवर एक प्रोटीन का निर्माण करता है जो ब्लड क्लोटिंग के अलावा और भी क्रियाओं के लिए जरूरी होता है। सिस्टम में किसी तरह का नुकसान आपके लिवर को डैमेज कर सकता है। जानिए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिनका सेवन करने से आपका लिवर रहेगा हमेशा हेल्दी। 

बादाम

बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। जो कि आपको लिवर को फैटी होने से बचाता है। यह आपके दिल के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए अपने हिसाब से रोजाना इसका सेवन करें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण अधिक मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें कैटेचिंस नामक महत्वपूर्ण पॉलीफीनोल भी होता है जो लिवर से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालकर उसे हेल्दी रखता है। इसलिए रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी का जरूर पीना चाहिए। 

ओट्स

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए आप चाहे तो अपने दिन की शुरुआत ओटमील के साथ कर सकते है। एक रिसर्च के अनुसार यह आपके शरीर से चर्बी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके लिवर को हेल्दी रखता है।

पानी

पानी से अच्छी कोई भी चीज हो ही नहीं सकती है। यह आपके वजन को भी हेल्दी रखती है। रोजाना अधिक से अधिक पानी का सेवन कर आप आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते है। साथ ही लिवर को फैटी होने से बचा सकते है।

ब्रोकली

सबेत के लिए हरी सब्जियां काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है। जो आपके शरीर में जाकर पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेत हैं। ऐसे में अगर आपको अपने लिवर को हेल्दी रखना है तो डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकते है।

इसे भी पढ़ें-

महामारी के एक साल में कितना बदला है कोविड 19 का इलाज?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।